Wednesday, November 13, 2019

बेहतर नतीजों से गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) के शेयर में 2.5% की मजबूती

जुलाई-सितंबर तिमाही में रहे शानदार वित्तीय नतीजों से गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) के शेयर में आज 2.5% से अधिक की मजबूती देखने को मिल रही है।


साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज का मुनाफा 95.7% बढ़ गया। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 189.76 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 371.46 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,538.39 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.6% की बढ़त के साथ 2,628.71 करोड़ रुपये रही। वर्ष दर वर्ष आधार पर ही गोदरेज इंडस्ट्रीज का एबिटा 1.6% की वृद्धि के साथ 151.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 5.9% के मुकाबले 5.8% रहा। कंपनी की घरेलू कीटनाशक आमदनी 4% की बढ़ोतरी के साथ 683 करोड़ रुपये रही। वहीं इसकी पशु आहार आमदनी में 9.2% और फसल सुरक्षा व्यवसाय में 7% की बढ़ोतरी, जबकि वनस्पति तेल आमदनी में 11.2% की गिरावट देखने को मिली।

दूसरी ओर बीएसई में गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर 431.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 437.00 रुपये पर खुल कर शुरुआती कारोबार में 457.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। 10 बजे के करीब कंपनी का शेयर 11.60 रुपये या 2.69% की बढ़त के साथ 442.70 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 14,895.35 करोड़ रुपये है।

Fill Our Free Trial Form – Watch our Stock Market Target Calls Quality, Track sheet – Click Here or Subscribe us for Trading Trials >>>> Stock Cash Tips

Tuesday, November 12, 2019

33% घटा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2018-19 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2019-20 की समान अवधि में एल्यूमीनियम उत्पादक कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) का मुनाफा 33% घट गया।



कंपनी का मुनाफा 1,448 करोड़ रुपये से के मुकाबले 974 करोड़ रुपये रह गया। औसत आधार एल्यूमीनियम कीमतें और स्थानीय बाजार प्रीमियम में गिरावट की वजह से हिंडाल्को की शुद्ध आमदनी भी 32,507 करोड़ रुपये से 9% की गिरावट के साथ 29.657 करोड़ रुपये रह गयी।

वहीं कंपनी का एबिटा 4,276 करोड़ रुपये के मुकाबले 8% की गिरावट के साथ 3,918 करोड़ रुपये रह गया। हिंडाल्को की कॉपर आमदनी 4,730 करोड़ रुपये से 6% घट कर 4,449 करोड़ रुपये रह गयी।

प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने हिंडाल्को के नतीजों को घरेलू कारोबारी प्रदर्शन को मिला-जुला बताया है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार तिमाही के दौरान कॉपर का प्रदर्शन अगस्त 2019 के महीने में दहेज, गुजरात में भारी बारिश से प्रभावित हुआ।

दूसरी तरफ सोमवार को बीएसई में हिंडाल्को का शेयर 3.60 रुपये या 1.74% की गिरावट के साथ 200.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 45,009.83 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 244.90 रुपये और निचला स्तर 171.25 रुपये रहा है।

Fill Our Free Trial Form – Watch our Stock Market Target Calls Quality, Track sheet – Click Here or Subscribe us for Trading Trials >>>> Stock Cash Tips

Monday, November 11, 2019

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने लगातार नौवें महीने घटाया उत्पादन

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अक्टूबर में लगातार नौवें महीने अपने वाहन उत्पादन में कटौती की।

कंपनी ने साल दर साल आधार पर अक्टूबर में अपने उत्पादन में 20% की कटौती की। अक्टूबर 2018 में 1,50,497 वाहनों के मुकाबले 2019 की समान अवधि में मारुति ने 1,19,337 वाहनों का उत्पादन किया। मारुति के कुल यात्री वाहनों का उत्पादन 1,48,318 इकाई से 20.85% घट कर 1,17,383 इकाई रह गया।


इनमें कॉम्पैक्ट और छोटे वाहनों (जिसमें डिजायर, बलेनो, स्विफ्ट, सिलेरियो, इग्निस, ऑल्टो और न्यू वैगनआर शामिल हैं) का उत्पादन 1,08,462 इकाई के मुकाबले 21.57% घट कर 85,064 इकाई रह गया।

वहीं मारुति के उपयोगिता वाहनों के उत्पादन 0.93% की मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि मध्य आकार वाली सिएज की मारुति ने 3,513 इकाइयों के मुकाबले 45.28% कम 1,922 इकाइयाँ तैयार की। मारुति सुजुकी का हल्के कारोबारी वाहनों (सुपर कैरी) का उत्पादन 2,179 इकाई के मुकाबले 10.32% घट कर 1,954 इकाई रहा।

इससे पहले अक्टूबर में त्योहारी सत्र के कारण मारुति की मासिक बिक्री में वृद्धि हुई थी। साल दर साल आधार पर अक्टूबर में मारुति सुजुकी की बिक्री 1,46,766 इकाई से 4.5% बढ़ कर 1,53,435 इकाई रही।

उधर बीएसई में मारुति का शेयर शुक्रवार को 85.50 रुपये या 1.17% की कमजोरी के साथ 7,201.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,17,527.85 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 7,929.00 रुपये और निचला स्तर 5,447.00 रुपये रहा है।

Fill Our Free Trial Form – Watch our Stock Market Target Calls Quality, Track sheet – Click Here or Subscribe us for Trading Trials >>>> Stock Cash Tips


Indian Stock Market Today- सेंसेक्स में 130 अंक की गिरावट के बाद रिकवरी, निफ्टी भी 11900 के ऊपर आया

सन फार्मा के शेयर में 3%, एचसीएल टेक में 1% गिरावट
यस बैंक के शेयर में 2.4% उछाल, कोटक बैंक में 1% तेजी


शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट स्तरों पर आ गए हैं। इससे पहले सेंसेक्स 130 अंक गिरकर 40,192.81 पर आ गया था। निफ्टी में 44 प्वाइंट की गिरावट देखी गई। इसने 11,864.50 का निचला स्तर छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 16 और निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में नुकसान देखा गया। सन फार्मा का शेयर 3% लुढ़क गया। सिप्ला में 2% गिरावट दर्ज की गई। कोल इंडिया 1.5% और ग्रासिम 1% नीचे आ गया।

दूसरी ओर यस बैंक के शेयर में 2.4% उछाल आया। कोटक बैंक में 1% तेजी देखी गई। एनटीपीसी और टाटा स्टील 0.8-0.8 फीसदी चढ़े। टाटा मोटर्स में 0.7% और इंडसइंड बैंक में 0.6% बढ़त दर्ज की गई।

Fill Our Free Trial Form – Watch our Stock Market Target Calls Quality, Track sheet - Click Here or Subscribe us for Trading Trials >>>> Indian Stock Market Today

एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों से बाजार में कमजोर शुरुआत



कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

दरअसल अमेरिका और चीन के बीच व्यापार करार इसी वर्ष होगा या नहीं, इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसी कारण आज एशियाई बाजारों में बिकवाली हो रही है। एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ रहा है।


बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 40,323.61 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 40,316.50 पर खुला है। 9.20 बजे के करीब सेंसेक्स 71.02 अंकों या 0.18% की कमजोरी के साथ 40,252.59 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,908.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 11,879.20 पर खुल कर 22.95 अंकों या 0.19% की कमजोरी के साथ 11,885.20 पर है।

दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.23% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.29% की वृद्धि है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.31% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.33% की बढ़ोतरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 21 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 19 शेयर मजबूत स्थिति में हैं।

Fill Our Free Trial Form – Watch our Stock Market Target Calls Quality, Track sheet – Click Here or Subscribe us for Trading Trials >>>> Stock Cash Tips

Friday, November 08, 2019

कच्चे तेल में उच्च स्तर पर हो सकती है मुनाफा वसूली - एसएमसी

कच्चे तेल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली होने की संभावना है।

अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में अनुमान से अधिक बढ़ोतरी और अमेरिका और चीन के बीच पहले चरण के व्यापार करार पर हस्ताक्षर में दिसंबर तक देरी की संभावना से कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद के कारण विश्व स्तर पर आर्थिक वृद्धि की रफ्तार धीमी हुई है और एनालिस्टों ने तेल माँग में कमी का अनुमान लगाया है और इस कारण 2020 में आपूर्ति बढ़ सकती है।


चीन के वाणिज्य मंत्री ने कहा है कि चीन और अमेरिका दोनों ही बिना किसी समय सीमा के चरणबद्ध तरीके से शुल्क हटाये जाने को लेकर सहमत हो गये हैं। कच्चे तेल की कीमतें 4,110 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 4,000 रुपये पर पहुँच सकती हैं। ईआईए के अनुसार पिछले हफ्ते अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ठंडे मौसम के कारण नेचुरल गैस वायदा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है और कीमतों में 201 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 196 रुपये तक गिरावट हो सकती हैं।

Fill Our Free Trial Form – Watch our Stock Market Target Calls Quality, Track sheet - Click Here or Subscribe us for Trading Trials >>>> Stock Cash Tips


व्यापार करार पर सकारात्मक खबर के बावजूद एशियाई बाजारों में गिरावट

व्यापार करार पर सकारात्मक खबर और अमेरिकी बाजार में आयी मजबूती के बावजूद कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है।

अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में प्रगति के नवीनतम संकेतों से निवेशकों को राहत मिली है। चीन अमेरिका के साथ चरणों में शुल्क को हटाने पर सहमत हो गया है। बीजिंग मुर्गीपालन आयात पर प्रतिबंध हटाने पर भी विचार कर रहा है।

भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 21.78 अंक या 0.09% की मामूली वृद्धि के साथ 23,352.10 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 130.56 अंक या 0.47% की गिरावट के साथ 27,716.67 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) सपाट और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.78% की कमजोरी दिखा रहा है।

इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.23% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.22% की कमजोरी दिखा रहा है।

Confirm your financial future with best service advantages of Ideal Stock Investment Advisory and here we provide best recommendations for you Fill Our Free Trial Form >> Stock Cash Tips 

intensify Research - Nazara Technologies gains on integrating with ONDC to launch ‘gCommerce’

Nazara Technologies is currently trading at Rs. 898.60, up by 16.60 points or 1.88% from its previous closing of Rs. 882.00 on the BSE. The ...